GWALIOR में 200 गैस सिलेंडर लीक, लगातार सामने आ रही रसोई गैस सिलेंडर लीकेज की शिकायत

ग्वालियर. ग्वालियर चंबल में रसोई गैस सिलेंडर लीकेज की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। आंकडों की बात करें तो अकेले ग्वालियर जिले में तीनों प्रमुख तेल कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के लगभग 5.73 लाख एलपीजी उपभोक्ता है जिनकी सुरक्षा और रीफिलिंग का जिम्मा शहर की 40 गैस एजेंसियों पर है। औसतन 1 महीने में इन सभी गैस एजेंसियों पर 200 लीकेज की शिकायतें आ रही है। ग्वालियर-चंबल एलपीजी फेडरेशन के कॉर्डिनेटर श्यामानंद शुक्ला के अनुसार नियमानुसार, नीकेज की शिकायत मिलने के डेढ घंट के भीतर एजेंसी के मैकेनिक को उपभोक्ता के घर पहुंचकर खराबी सुधारना अनिवार्य है।
जानकारों के अनुसार ज्यादातर लीकेज डिलीवरी के समय ही पकडे जा सकते है। जब भी डिलीवरी बॉय नया सिलेंडर लेकर आए तो उससे लीक टेस्ट करवाएं। डिलीवरी मैन सिलेंडर की सील खोलकर पानी डालकर वाल्व चेक करता है। यदि वाल्व के अंदर की ओ-रिंग कटी या खराब होगी तो बुलबुले बनने लेंगे। ऐसे सिलेंडर को तुरंत वापस कर दें और डिलीवरी लेने से मना कर दें।
आईओसीएल की ओर से हर पांच साल मे होने वाली सुरक्षा जांच प्रारंभ कर दी गई है। इसके एवज में ग्राहक से 236 रुपऐ वसूले जा रहे है। इसमें गैस एजेंसी से एक प्रतिनिधि ग्राहक के घर जाकर सुरक्षा जांच कर रहे है। सुरक्षा जांच नहीं करवाने वाले ग्राहकों का गैस कनेक्शन बंद भी किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *