रग्बी  खिलाड़ी राजेश शर्मा  ने  थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता के लिए वित्तीय सहायता की मांग

कलेक्टर जनसुनवाई में खिलाड़ी राजेश शर्मा ने सौंपा स्मरण पत्र, अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया ने जिला शिक्षा अधिकारी स्वीटी को समाधान के लिए सौंपा प्रकरण
ग्वालियर। थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वित्तीय सहायता की मांग को लेकर व्हीलचेयर रग्बी खिलाड़ी राजेश शर्मा ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर पूर्व में दिए गए आवेदनों एवं स्मरण पत्र पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की। राजेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की तारीख नजदीक आने के बावजूद वित्तीय सहायता के संबंध में अभी तक कोई निर्णय प्राप्त नहीं हुआ है। जनसुनवाई में प्रस्तुत स्मरण पत्र पर अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया ने मामले को समाधान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री स्वीटी को सौंप दिया है।
लगातार दिए जा चुके हैं आवेदन
राजेश शर्मा के अनुसार उन्होंने वित्तीय सहायता के लिए 7 जुलाई 2026को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को पहला आवेदन दिया था। इसके बाद 20 जुलाई 2026 को व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए अनुशंसा पत्र जारी किया गया।
इसके बाद 27 जुलाई 2026 को शीघ्र कार्यवाही के लिए स्मरण पत्र दिया गया। वहीं 30 जुलाई 2026को राज्य दिव्यांग निधि के तहत वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने के लिए कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया गया। राजेश शर्मा ने बताया कि सहायता के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज भी संबंधित विभाग के समक्ष प्रस्तुत किए जा चुके हैं।
प्रतियोगिता नजदीक, समय पर सहायता मिलने की उम्मीद
रग्बी  खिलाड़ी राजेश शर्मा  ने  स्मरण पत्र में कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तिथि नजदीक है। यदि समय पर वित्तीय सहायता नहीं मिली तो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनका सहभागिता करना प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि प्रकरण पर समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही करते हुए वित्तीय सहायता स्वीकृत की जाए, ताकि वे निर्धारित समय पर थाईलैंड पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *