स्मार्ट सिटी की परियोजनाओ की राजस्व में वृद्धि, मल्टीलेवल कार पार्किंग को समयसीमा मे करें पूर्ण 

ग्वालियर – स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ का बेहतर क्रियांवयन के साथ  राजस्व में वृद्धि कैसे की जावे इसकी लिये जरुरी कार्य योजना बनाकर उस पर कार्य किया जाये। यह बात शनिवार को आयोजित हुई स्मार्ट सिटी की एडवाइजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद भारतसिंह कुशवाह ने कही। नगर निगम के बाल भवन में आयोजित इस बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव सहित एडवायजरी फोरम के सदस्य गण व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक मे सचिन तेंदुलकर मार्ग उन्नयनीकरण, मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कन्वेंशन सेंटर की प्रगति की समीक्षा के साथ ही पूर्ण हो चुकी स्मार्ट सिटी की परियोजनाओ से प्राप्त होने वाले राजस्व, स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यो पर विस्तार से विचार मंथन हुआ।
स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ का आंकलन कर राजस्व वृद्धि के लिये जरुरी कार्ययोजना बनाने पर कार्य किया जाये ताकि भविष्य मे परियोजनाओ का संचालन और मॉनीटरिंग को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होने स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराये जा रहे मोतीमहल स्थित नगर निगम के संग्रहालय जीणोद्धार कार्य के बजट का निर्धारण किसी तीसरी पार्टी से आंकलन कराये जाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिये।
बैठक मे निर्माण की जा रही सचिन तेन्दूलकर रोड की निर्माण प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस रोड की प्रगति रिपोर्ट सहित इसके सौन्द्रीयकरण योजना के बारे मे सदस्यो को विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि इस रोड का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है इसके लिये यदि अतिरिक्त राशि की जरुरत होगी तो वह भी उपलब्ध कराई जायेगी।
 नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ संघ प्रिय ने मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देते हुये बताया कि इसका निर्माण अंतिम चरण मे है। वही जल भराव को लेकर विषय विशेषज्ञो से सलाह लेकर कार्य किया जा रहा है तय समय सीमा अनुसार कार्य पूर्ण करने का लिखित मे लेटर लें और वेंडर द्वारा कोई लापरवाही पायी जाये तो उस पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाये।
बैठक मे स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से बनाये जा रहे कन्वेंशन सेंटर को लेकर भी समीक्षा की गई। कन्वेंशन सेंटर के पीछे खाली भूमि को भी उपयोगी बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। वही बैठक मे फसाड लाइटिंग परियोजना के तीसरे चरण इस परियोजना के तहत चयनित बिल्डिंगो की पुन: समीक्षा की जाये।
थीम पार्क मे साल के महत्वपूर्ण दिनो मे छोटे बच्चो के लिये पार्क घुमने के लिये निशुल्क व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया। वही सदस्यो द्वारा आईटीएमएस का दायरा बढाने को लेकर भी सुझाव दिया गया इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर द्वारा शहर के दूरस्थ क्षेत्रो को भी सीसीटीवी से निगरानी किये जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण सुझाव बैठक मे सदस्यो द्वारा दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *