82 लीटर हाथभट्टी शराब और 3,200 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद, लहान नष्ट कराया

ग्वालियर – अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 82 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 25 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 3,200 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया। बरामद हाथभट्टी मदिरा एवं नष्ट किए गए गुड़ लहान का अनुमानित मूल्य लगभग 3 लाख 38 हजार 150 रुपए है। कार्रवाई के दौरान कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए।
कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेशानुसार आबकारी विभाग की टीम द्वारायह कार्रवाई की गई।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त क्रमांक-4 के मोहनपुर स्थित कंजर डेरा, वृत्त आंतरिक स्थित कंजर डेरा तथा वृत्त डबरा क्षेत्र में दबिश दी। मोहनपुर कंजर डेरे से 69 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं प्लास्टिक के ड्रमों में 3,200 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया गया। मौके पर गुड़ लहान का नमूना लेकर शेष लहान को फैलाकर नष्ट कराया गया। आरोपी की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल] अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।
कार्रवाई में कंट्रोल रूम प्रभारी राजेश कुमार तिवारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार यादव के सहित आबकारी बल के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *