ज्वैलरी की दुकान से चोरी करने वाले 4 नकबजन चोरी के माल सहित गिरफ्तार

ग्वालियर। -पुरानी लंवित चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु कार्यवाही की जा रही है। समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।सीएसपी ग्वालियर कृष्णपाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 प्रशांत शर्मा ने थाना बल की टीम को थाना ग्वालियर में हुई चोरी का खुलासा कर नकबजनों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
उक्त चोरी संदेही छोटू उर्फ योगेश मंडेलिया, गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया, अतुल शर्मा, श्याम सुंदर कुशवाह द्वारा की गई है। जिस पर पुलिस द्वारा संदेहियों की तलाश की गई और थाना सिरोल क्षेत्र से छोटू उर्फ योगेश मंडेलिया, गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया को धरदबोचा। पूछताछ में उनके द्वारा अतुल शर्मा एवं श्याम सुंदर कुशवाह के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर पुलिस द्वारा अतुल शर्मा एवं श्याम सुंदर कुशवाह को भी पकड़ लिया गया और उनके द्वारा भी चोरी करना स्वीकार किया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उनके द्वारा रात उक्त घटना से पूर्व बैजाताल से एक एक्टिवा लाल रंग की चोरी की थी एवं उस एक्टिवा का उपयोग कर गोला का मंदिर क्षेत्र में एक दुकान से लगभग 30 किलो पीतल का सामान चोरी करना तथा रात को किलागेट क्षेत्र में ज्वैलरी शॉप में चोरी कर यह लोग भोपाल, उज्जैन, नागपुर, हैदराबाद तरफ भाग गये थे। इसके बाद हैदराबाद में भी ज्वैलरी शॉप से 03 किलो चांदी व 200 ग्राम सोना चोरी करना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. छोटू उर्फ योगेश मंडेलिया पुत्र रामऔतार उम्र 31 साल निवासी फूटी कॉलोनी सिरोल ग्वालियर।
2. गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया पुत्र रामऔतार उम्र 35 साल निवासी फूटी कॉलोनी सिरोल ग्वालियर।
3. अतुल शर्मा पुत्र उत्तम शर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम काथा, मिहोना जिला भिंड हाल शताब्दीपुरम ग्वालियर।
4. श्याम सुंदर कुशवाह पुत्र भगवान सिंह उम्र 30 साल निवासी रणधीर कॉलोनी ग्वालियर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *