तीन बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी को दिया अंजाम, 6 किलो चांदी, 3 तोला सोना और नगदी लेकर हुए फरार

ग्वालियर. चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक सराफा दुकान को निशाना बनाया है। गोसपुरा नम्बर 1 स्थित सिविल अस्पताल के सामने किलागेट रोड पर स्थित साईनाथ ज्वेलर्स में रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि रात लगभग 2.30 बजे 3 नकाबपोश बदमाशों ने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश दुकान से लगभग 9 किलो चांदी, 3 तोला सोने की ज्वेलरी और नगदी को लेकर मौके से फरार हो गये।
बदमाश पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने पहचार्न िछपाने के लिये चेहरे पर नकाब और हाथों में ग्लब्स पहन रखे थे ।दुकान में घुसने पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का एंगल भी बदल दिया है। ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद वह छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम देकर उसी रास्ते से फरार हो गये।
दुकाने पर वारदात का खुलासा
सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का टूटा ताला और उठा हुआ शटर देखा तो इसकी खबर दुकान संचालक अभिषेक शर्मा को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंचने पर दुकान के अन्दर सामान बिखरा मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली फुटेज में 3 नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते आते-जाते हुए नजर आये। हालांकि चेहरे ढके होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई।
कैमरों से तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब दुकान के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि किसी स्थान पर बदमाशों ने नकाब हटाया होगा, जिससे उनकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों के रूट और उनकी पहचान का पता लगाने में जुटी है।पुलिस ने मौके पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते आते-जाते दिखाई दिए। हालांकि चेहरे ढके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *