ई-बसों का भोपाल की सड़कों पर ट्रायल शुरू, बैरागढ़ से 3 रूटों पर दौड़ी बसें, ट्रायल 3 दिन तक रहेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत मंत्रियों ने रविवार को ई-बसों में सफर किया था।

भोपाल. ई-बसों के ट्रॉयल रन शुरू कर दिया गया है। सोमवार की सुबह से बैरागढ़ स्थित डिपो से ई-बसें निकली और तीन रूटों पर दोड़ने लगी। अगले 5 दिन तक बसें सड़कों पर दौड़ेगी। अगस्त में आम लोगों के लिये बसें चलने लगेगी। एक दिन पहले रविवार को जगदीशपु में हुई कैबिनेट में इन्हीं 3 ई-बसों के माध्यम सीएम, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे थे।
ट्रायल के बीच बसों के संचालन, रूट की व्यवहारिकता, चार्जिंग व्यवस्था और तकनीकी गलतियों की जांच की जा रही है। यह ड्राय रन होने से यात्रियों के लिये यात्रा की मनाही है। हालांकि, पार्षदों को बैठाकर ट्रायल रन में शामिल किया जायेगा।
बसों का ऐसे होगा संचालन
ट्रायल के बीच बसों का संचालन 2 शिफ्ट में किया जा रहा है। पहली शिफ्ट सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक रहीं। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
21 बसें पहुंचीं, 20 और आएंगी‎
अधिकारियों के अनुसार भोपाल में अब‎तक 21 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं।‎ अगले 10 से 12 दिन में 20 और नई‎ बसें आने की उम्मीद है। इसके बाद‎ शहर में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा और ‎बढ़ जाएगा। बसों के संचालन के लिए ‎बैरागढ़ डिपो में चार्जिंग व्यवस्था भी ‎तैयार कर ली गई है। यहां 11 चार्जर‎ पाइंट लगाए जा चुके हैं। ताकि, नियमित ‎संचालन शुरू होने के बाद बसों को ‎चार्जिंग की समस्या का सामना न करना‎पड़े। ट्रायल सफल होने के बाद यात्रियों‎के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने ‎की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *