और जल उठा होर्मुज-अमेरिका ने ईरान पर 9वीं रात जबरदस्त की बमबारी, चाबहार -तबरीज धमाकों से दहले 

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव लगातार और गंभीर होता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने लगातार नौवीं रात ईरान पर नये हवाई हमले किये हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सीधे निर्देश पर अमेरिकी सेंट्रल कमाण्ड (सेंटकॉम) ने अमेरिकी समयानुसार शाम 7 बजे एक बार फिर से ईरान के खिलाफ हवाई हमलों का नया और बड़ा मोर्चा खोल दिया। यह लगातार 9वीं ऐसी रात है। जब अमेरिकी फायटर जेट्स और मिसाइलों ने ईरान पर जबरदस्त बमबारी की है।
सेंटकॉम ने साफ कर दिया है कि इन हमलों का एक मात्र मकसद होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक नाविकों पर हमला करने वाली ईरानी सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह से बर्बादा करना है। रिपोर्टो के मुताबिक अमेरिकी हमलों में उत्तर-पश्चिमी शहर तबरीज सहित कई इलाकों को निशाना बनाया गयाहै। वहीं ईरानी मीडिया ने दक्षिणी प्रान्त होरमोजगान और बुशेहर में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने की पुष्टि की है। ईरान की अर्ध सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी शहर चाबहार में भी कई विस्फोट हुए है। जिसके बाद कोनारक इलाके में ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *