MP के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, रेलवे ने लाइव की बुकिंग वेबसाइट

ग्वालियर. भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बडा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने अपनी नई आधिकारिक वेबासइट का बीटा वर्जन आम जनता के लिए लाइव कर दिया है। इस नई पहले से ग्वालियर, डबरा, भितरवार सहित पूरे अंचल के उन हजारों रेल यात्रियों को बडी राहत मिलेगी, जो रोजाना दिल्ली, मुुंबई, भोपाल या अन्य शहरों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करते है। वर्तमान में ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी की वेबासइट पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में यह नया और उन्नत वर्जन यात्रियों के समय की बचत करेगा।
प्रतिदिन औसतन करीब 14.5 लाख टिकटों की बुकिंग
यात्री अब नई वेबसाइअ के बीटा वर्जन को आधिकारिक लिंक पर जाकर देख सकते है। इसके अलावा वर्तमान में चल रही पुरानी वेबसाइट के होम पेज पर भी इस नए बीटा वर्जन का सीधा लिंक दे दिया गया है। गौरतलब है कि आईआरसीटीसी की मौजूदा वेबसाइट की शुरूआत साल 2002 में हुई थी। बीते 24 वर्षों में इस पर निर्भरता इतनी बढ चुकी है कि वर्तमान में इस पोर्टल के जरिए प्रतिदिन औसतन करीब 14.5 लाख टिकटों की बुकिंग की जाती है।
नई वेबसाइट में क्या होगा खास
रेल यात्रियों को अक्सर तत्काल टिकट बुकिंग या सामान्य बुकिंग के दौरान वेबसाइट के धीमे होने या एरर आने की समस्या से जूझना पड़ता था। नई वेबसाइट को अत्यधिक आसान, तेज और पूरी तरह यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है, जिसमें ये चार प्रमुख सुधार किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *