युवक की संदिग्ध मौत एजी ऑफिस पुल पर, घटनास्थल से मिला लोडेड कट्टा, शव रखकर किया चक्काजाम

नाका चन्द्रवदनी पर जाम लगाते परिजन - Dainik Bhaskar
ग्वालियर. शहर के पॉश इलाके को जोड़ने वाला एजी ऑफिस पुल का गुरूवार की रात 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस और मृतक के दोस्तों का दावा है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी ।लेकिन घटनास्थल से एक लोडेड कट्टा मिलने के बादम मामला संदिग्ध हो गया है। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बतातेे हुए कार्यवाही की मांग की और शुक्रवार का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
क्या है मामला
विश्वविद्यालय थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक कटारे पुत्र राकेश कटारे निवासी नाका चंद्रबदनी के रूप में हुई है। वह एक निजी फर्म में काम करता था। अभिषेक के भाई अविनाश कटारे ने बताया कि परिवार का जमीन को लेकर रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। गुरुवार को इसी मामले में दोनों भाई कोर्ट में पेश हुए थे। शाम करीब छह बजे वह अपनी मां के साथ घर लौट आए, जबकि अभिषेक अपने दोस्तों राहुल वाल्मीकि और राजेश के साथ चला गया। रात करीब 10 बजे राहुल के भाई सचिन का फोन आया कि अभिषेक का एजी ऑफिस पुल पर एक्सीडेंट हो गया है और किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
पुलिस के मुताबिक भिंड़त इतनी जबरदस्त तेज थी कि अभिषेक सड़क पर काफी दूर तक घिसट गया। जिससे उसके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई है। राहगीरों की खबर पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसे अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले ने उसक वक्त नया मोड़ ले लिया, जब फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच के दौरान खून के धब्बों से कुछ दूरी पर एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने कट्टे को जब्त कर लिया है। यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किसका है, घटनास्थल तक कैसे पहुंचा है।
शव रखकर किया जाम
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने नाका चन्द्रबदनी इलाके में शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया है। उनकी मांग थी कि पुलिस दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच करे। लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और बाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिये जाने के बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया गया।
मृतक के भाई अविनाश कटारे का आरोप है कि अभिषेक की मौत सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उनका कहना है कि जमीन विवाद के चलते रिश्तेदारों से पुरानी रंजिश थी और इसी कारण उसकी हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *