अवैध रूप से विज्ञापन कर रहे होर्डिंग एवं बैनर को हटाया
ग्वालियर – नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से तथा अवैध रूप से कर रहे विज्ञापनकर्ताओं के होर्डिंग एवं बैनर को हटाया गया। नोडल अधिकारी मदाखलत ने बताया कि निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त (मदाखलत) प्रदीप तोमर के निर्देशानुसार मदाखलत अधिकारी के निर्देशन में आनन्द नगर डबल रोड ग्वालियर, आनन्द नगर चौराहा ग्वालियर सहित आदि स्थानों पर सम्बन्धित राजस्व कर संग्रहक के द्वारा बताए गए स्थलों पर अवैध बैनर, होर्डिंग आदि को हटवाने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक सहित मदाखलत अमला मौजूद रहा।
इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी के निर्देशन में राजस्व द्वारा बताये स्थानों नौगजा रोड़, छप्परवाला पुल स्थित बिना अनुमति के संचालित बैनर, फ्लेक्स (होर्डिंग) को हटाने कारवाही की गई। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक सहित दल दक्षिण मौके पर मौजूद रहा।

