मोदी कैबिनेट में फेरबदल का काउंटडाउन शुरू, पांच मंत्री बदले जा सकते हैं

नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी लगभग पूरी है, 20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो रहा। सूत्रों के अनुसार इससे पहले कभी भी फेरबदल की सूचना आ सकती है। सोर्स के अनुसार निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह पुरी, पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा से मंत्री पद लिया जा सकता है।
कैबिनेट में फेरबदल के दो आधार
पहला- कैबिनेट अब ज्यादा युवा होगी, औसत उम्र बीजेपी उध्यक्ष की उम्र के आसपास यानी 46 साल होगी। 2 से 4 साल कम-ज्यादा हो सकती है लेकिन 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बाहर जाना ही पडेगा। अपवाद ही बचेंगे। हालांकि ये नियम पीएम पद के लिए लागू नहीं होगा। पिछले दो फेरबदल में कैबिनेट के जो चेहरे नहीं बदले वो इस बार जरूर बदलेंगे।
दूसरा- जिन पार्टियों से टूटकर लोग बीजेपी में आए है उन्हें भी कैबिनेट में जगह देनी है। इसमें पंजाब से टूटकर आने वाले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद शामिल है। इनके अलावा शिवसेना उद्धव गुट से टूटकर आए सांसद और पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी एनडीए के सपोर्ट में है। उन्हें भी कैबिनेट में शामिल करने की तैयारी है।
इन्हें कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है
हरदीप सिंह पुरी, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री
निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री
पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *