लूट-आंखों में मिर्ची झोंककर 3 बदमाशों ने लूटे 15 लाख रूपये

गुना. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में लूट का मामला सामने आया है। धनिया व्यापारी के लिये काम करने वाले युवक से कलेक्शन का पैसा लूटकर 3 बदमाश फरार हो गये। उन्होंने युवक की आंखों में मिर्ची झोंक कर 15 लाख रूपये से भरा बैंग लेकर मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले वासुदेव शर्मा वर्तमान मेंशहर की बड़ा जैन मंदिर गली में रहते हैं। वह कुंभराज के एक धनिया व्यापारी के लिये काम करते है। मंगलवार की शाम वह पचोर स कलेक्शन कर अपने घर आ गये थे।
क्या है मामला
बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे वह अपने घर से कुंभराज जाने के लिये निकले थे। बैग में 15-17 लाख रूपये नगदी थे। जैसे ही वह पायेगा मोहल्ले के पास शीतला माता मंदिर के सामने पहुंचे। तभी सामने से 3 बदमाश बाइक पर आये और उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रभारी टीआई आनंद राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। लूट की घटना का अंजाम देते बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गये। प्रभारी एएसआई ने बताया कि फरियादी पेमेंट का कुंभराज देने के लिये निकला था। शीतला माता मंदिर के पास यह घटना हुई है। अभी 3 आरोपी दिखाई दे रहे हैं पुलिस मामल की जांच में जुटी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *