एप के माध्यम से हैक हो रहे ई-रिक्शा, मैकेनिकों के पास लग रही लाइन, केंद्र सरकार ने प्ले स्टोर से हटाये एप


ग्वालियर. शहर में ई-रिक्शा चालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मोबाइल एप के माध्यम से बैटरी मैनेजमें सिस्टम (BMS) से छेड़छाड कर ई-रिक्शों को बीच रास्ते में बन्द किये जाने की शिकायतें सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों से शहर क अलग-अलग इलाकों में चालक अचानक ई-वाहन बंद होने से परेशान है। इससे न सिर्फ उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। बल्कि सवारियों को भी बीच रास्ते में उतरना पड़ रहा है।


नई सड़क ई-रिक्शा चालक हेमेन्द्र सेंगर ने बताया हैकि बुधवार की दोपहर 1.30 बजे वीआईपी रोड पर उनके ई-रिक्शें में छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। इस दौरान वाहन अचानक बंद हो गया। उन्होंने बताया है कि रिक्शा चालू नहीं हुआ तो उसे धक्का देकर ले जाना पड़ा और बाद में लॉक खोलने के नाम पर उनसे 200 रूपये हड़प लिये गये। ई-रिक्शा चालक ने बताया ही दिन में उनका ई-रिक्शा 4 बार बंद हो चुका है। वह बैंक की लगभग 8 हजार मासिक किश्त भरते हैं। लेकिन इस तरह से वाहन बार-बार बंद होने से कमाई प्रभावित रही है। उनका कहना है कि जब गाड़ी ही नहीं चलेगी तो बैटरी की किश्त कैसे अदा करेंगे।
शहर में भारी तादाद में ई-रिक्श इसी समस्या से जूझ रहे है। उनके अनुसार मैकेनिकों के यहां वाहनों की लम्बी लाइनें लगी हुई है। जिन लोगों को ऐप के माध्यम से सिस्टम संचालित करना आ गया है वह वाहन बंद और चालू कर रहे हैं। जबकि बाकी चालक परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे है। वहीं गश्त का ताजिया चौराहे पर मिले चालक हेमेन्द्र ने बताया है कि सवारी छोड़ने के बाद उनका ई-रिक्शा अचानक बंद हो गया है। वह लगभग 10 मिनट तक सड़क किनारे खड़े रहे। हेमेन्द्र के अनुसार दिन में 3-4 बार और रात में भी कई बार उनके साथ यही घटना घट चुकी है। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने मुख्य एमसीबी बन्द कर दोबारा चालू करने की कोशिश की, जिससे कुछ समयके लिये वाहन चल पड़ा, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से बन्द हो गया। किसी ने सिस्टम अनलॉक किया, तब जाकर ई-रिक्शा दोबारा चल पाया।
गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है BMS एप
बीएमएस एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। ब्लूट्रूथ ऑन लोने पर यह ऐप आसपास मौजूद कुछ ई-रिक्शा के बीएमएस को तलाश कर लेता है। यदि सिस्टम पासवर्ड से सुरक्षित नहीं है तो उससे जुड़े कुछ नियंत्रण विकल्प मिल सकते है। पुलिस जांच कर रही है कि संबंधित ई-रिक्शा मॉडलों में सुरक्षा संबंधी क्या खामियां थी। आरोपी ने उनका तकनीकी रूप से कैसे दुरूपयोग किया है।

केंद्र सरकार ने प्ले स्टोर से हटाये एप
सिक्योरिटी थेरेट्स के चलते एप के माध्यम से ई-रिक्शा बंद करने का मामला सामने आया तो केन्द्र सरकार एक्शन के मूड में आ गयी है। इसे गूगल और आईओएस प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। इस संबंध में एक युवक का पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्ले स्टोर से एप हटने के बाद ई-रिक्शा चालकों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *