अचलेश्वर मंदिर की दानपेटियों में श्रद्धालुओं के रूपये, गहने और निकली पर्चियां, दान के टोटल 5.52 लाख रूपये निकले

ग्वालियर. जिला प्रशासन की देख-रेख में ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर की दान पेटियों को गुरूवार की सुबह खोला गया तो उनमें नगदी और चांदी का चढ़ावा ही नहीं बल्कि श्रद्धालुओं की भावनाओं, सपनों और पन्नों से भरी दर्जनों पर्चियां निकली है। इनमें एक युवक द्वारा लिखी पर्ची सबसे अधिक चर्चाओं में रहीं। उसने भगवान शिव के सामने संकल्प लिया कि जब तक उसकी मासिक आय एक लाख रूपये नहीं जाती है वह तब तक सड़क पर कितनी भी सुन्दर लड़की और उनकी तरफ नहीं देखेगा। युवक के इस अनोखे संकल्प ने दान की राशि की गण कर रहे अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का भी ध्यान भी आकर्षित किया है।
जिला प्रशासन की ओर से आरआई होतम सिंह यादव और पटवारी पूनम माहुने की देख अचलेश्वर मंदिर की दान पेटियों में निकली राशि की  गिनती की  है।

दान राशि का विवरण

मूल्य संख्या कुल राशि
₹500 146 ₹73,000
₹200 130 ₹26,000
₹100 300 ₹30,000
₹50 146 ₹7,300
₹20 80 ₹1,600
सिक्के — ₹600

दान पेटी में निकली पर्चियां
मंदिर ट्रस्ट ने जून माह की दान राशि की गणना बैंक और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में कराई है। दान पेटियों को विधिवतःखोलकर नोट, सिक्कों और अन्य चढ़ावें की गणना की गयी है। इस बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा लिखी गयी है। मन्नतों की पर्चियां भी निकली है। जिन्हें अलग से सुरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *