तान्या मित्तल पर धमकाने के आरोप, ग्वालियर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज

ग्वालियर. मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने गुरूवार को ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होने आरोप लगाया कि तान्या मित्तल उन पर अपनी पहले से दर्ज शिकायत वापस लेने का लगातार दबाव बना रही है। फैजान अंसारी ने एसपी कार्यालय में एक लिखित आवेदन सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से उन्हें अलग-अलग नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे है। इन कॉल में उनसे ग्वालियर में तान्या मित्तल के खिलाफ दर्ज शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

शिकायत करने पहुंचे फैजान।
मुंबई एयरपोर्ट से बलराज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करवाया था
फैजान ने मीडिया को बताया कि इस विवाद की शुरूआत लगभग 6 महीने पहले हुई थी। उनके अनुसार उस समय तान्य मित्तल ने मुंबई एयरपोर्ट से बलराज साहनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करवाया था। बलराज और फैजान की साझा परिचित सिम्मी राजपूत ने इस मामले में फैजान से मदद मांगी थी। इसके बाद फैजान ग्वालियर आए और पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
फैजान ने यह भी बताया कि ग्वालियर पुलिस ने उन्हें पुराने मामले में बयान दर्ज कराने के लिए 2 जुलाई को बुलाया था। उन्होंने विश्वविद्यालय थाना में लगभग 2 घंटे तक अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद वे सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे और नई शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पुरानी शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *