दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना, राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने से खाली थी सीट

ग्वालियर. चुनाव आयोग ने दतिया विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। इसके लिये चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उपचुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी की जायेगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई, नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई तथा नाम वापिसी की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गयी है। इसके बाद 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना की जायेगी। निर्वाचन प्रक्रिया 4 अगस्त तक पूरी कर ली जायेगी।


आचार संहिता तत्काल लागू
निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक अब दतिया विधानसभा उपचुनाव इलाके में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है। मतदान के सभी केन्द्रों पर ईवीएम और वीवीपैट के माध्यम से कराया जायेगा।
विधायक राजेन्द्र भारती की सदस्यता खत्म
दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिये होने वाले है क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारतीय को 2 साल से ज्यादा की सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता स्वतः ही समाप्त हो गयी थी। इसके बाद मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सीट खाली घोषित कर दी है। यह कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट के लिली थॉमस बनाम भारत संघ के फैसले, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 और संविधान के अनुच्छेद 191(1) के तहत की गयी थी।
बैंक एफडी से जुडे कथित फर्जीवाडे का केस
वर्ष 1998 में दतिया सहकारी ग्रामीण विकास बैंक में एक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) से जुडे कथित फर्जीवाडे का मामा सामने आया था। आरोप यह था कि कि बैंक रिकार्ड में हेरफेर कर एफडी की अवधि 3 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष कर दी थी। इसी के आधार पर 1999 से 2011 के बीच ब्याज की राशि निकाली जाती रही। उस वक्त राजेन्द्र भारती बैंक के अध्यक्ष्ज्ञ और संबंधित संस्था के ट्रस्टी भी थे और बाद में मामले की जांच हुई और आरोप पत्र दायर किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *