डॉक्टर्स डे पर विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा निःशुल्क जाँच शिविर

ग्वालियर – डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विप्रा की संस्थापिका डॉक्टर प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि सभी विप्रा संगिनियों के साथ साथ आम नागरिक की स्वास्थ्य रक्षा के लिये निःशुल्क जाँच शिविर विप्रा मंच द्वारा हर वर्ष आयोजित कराया जाता है। समय समय पर अपने शरीर का परीक्षण करना चाहिए ताकि विप्रा परिवार द्वारा डॉक्टर्स डे पर 1 जुलाई बुधवार को सायं 4 बजे से 6 बजे तक सफल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रयास मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गांधी रोड, में आयोजित किया ।
शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अवधेश तोमर (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. रविता तोमर (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. निधि चौहान (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. अभिनव शर्मा (जनरल फिजिशियन) अपनी सेवाएं प्रदान की गई। तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन सैचुरेशन, पल्स रेट, बीएमआई तथा आवश्यकता अनुसार ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गई। डॉ अवधेश तोमर ने सभी को यथायोग्य चिकित्सा परामर्श भी दिया।
विप्रा परिवार की बहनों के अलावा सामान्य महिला पुरुषों ने भी विभिन्न जाँचें कराई और परामर्श प्राप्त किया।सभी विप्रा बहनों ने मिलकर कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक सहभागिता की। इस कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष शिवानी चतुर्वेदी, सचिव डॉक्टर राजरानी शर्मा, सुमन शर्मा, नीतू उपमन्यु, अर्चना शर्मा, किरण मिश्रा, रजनी शर्मा, दीप्ति शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, ज्योति शर्मा, आभा शर्मा, कल्पना पाठक, पल्लवी शर्मा, भारती शर्मा, प्रिया शर्मा, कृष्णा शर्मा, श्रुति उपाध्याय, संगीता शर्मा, गीता शर्मा, नीलम शर्मा, मंजू शर्मा, प्रदीप शर्मा, डॉक्टर अवधेश शर्मा, ललित,सौरभ, काजल, राजवीर, रेखा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *