रेलवे स्टेशन पर चोरी के आरोपी की गयी पिटाई के मामले में GRP -SI लाइन हाजिर, मारपीट करने वालों पर होगी कार्यवाही


ग्वालियर. महिला यात्री की कान की बाली चुराने पर मारपीट के दौरान युवक ने स्वयं को बचाने के लिये अपने साथ मौजूद एक बच्ची को गोद में उठा लिया था। लेकिन भीड़़ गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसके साथ पिटाई जारी रहीं। इस बीच किसी यात्री ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना 29 जून की शाम को लगभग 4 बजे प्लेटफार्म नम्बर 2 की है। एक महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके कान से सोने की बाली खींचने का प्रयास किया था। महिला के शोर मचाने पर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
रेलवे स्टेशन पर युवक के साथ की गयी बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। मामले में रेल प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए संबंधित जीआरपी सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया है। पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गयी है।
ऐसा बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने युवक पकड़कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया था। आरोप है कि जीआरपी ने युवक के खिलाफ तत्काल कार्यवाही नहीं की है। उसे छोड़ दिया। इसी को लेकर रेलवे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हुए है। वीडियो वायरल होने के बाद रेल पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये हैं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आरे पर जीआरपी सब इंस्पेक्टर चेतन कोरोलिया को लाइन अटैच कर दिया गया है। अब पूरे मामले की विभागीय जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।
रेल पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल ने बताया है कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पिटाई करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद मारपीट करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *