दुल्हन सुहागरात के पहले दिन ज्वेलरी से लेकर छत के रास्ते से हुई फरार

ग्वालियर में सुहागरात से पहले गहने लेकर लुटेर दुल्हन भाग गई। CCTV कैमरे में कैद। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. सुहागरात के बाद नयी नवेली दुल्हन सोने-चांदी की ज्वेलरी लेकर भाग गयी। पड़ोसी की छत से कूंदकर भागते वह सीसीटीवी कैमरों में कैद हा गयी। शिकायत के कुछ देर के बाद दुल्हन के पिता और भाई उसे थाने लेकर आये। लेकिन दूल्हे ने पत्नी को अपनाने से मना कर दिया।
पाीडि़त दूल्हा जितेन्द्र जोशी ने बताया है कि 29 जून 2026 का मुरैना जिले के झुडपुरा निवासी हीरालाल जोशी की बेटी नम्रता जोशी के साथ हिन्दू रीति-रीवाज से शादी संपन्न हुई थी। शादी के बाद दुल्हन सुसराल आई। पहली रात सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन मंगलवार 30 जून सुबह आंख खुली तो दुल्हन घर में नहीं थी। परिवार ने तलाश की ता पता चला है कि वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर पड़ोसी की छत के रास्ते से कूंदकर भाग गयी। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये। फुटेज में दुल्हन पड़ोसी की छत से उतरकर भागती हुई दिखाई दे रही है।
पहले भी एक युवक से ठगी कर चुका परिवार
वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने युवती के बारे में जानकारी जुटाई। युवती का रिश्ता पहले ग्वालियर जिले के जरगांव निवासी जशरथ जोशी के साथ तय हुआ था। गोद भराई की रस्म के दौरान जशरथ ने युवती को सोने-चांदी के जेवर और नकदी दी थी।पीड़िता परिवार ने बताया- इसके बाद में विवाद होने पर रिश्ता टूट गया। आरोप है कि जेवर और नकदी वापस मांगने पर लड़की पक्ष ने जशरथ से मारपीट की। सामान भी वापस नहीं किया।
पुलिस जांच के दौरान भी यह बात सामने आई है कि युवती पहले भी एक अन्य युवक को कथित तौर पर ठगी का शिकार बना चुकी है। इसी आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *