ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, 41.8 डिग्री पहुंचा पारा

ग्वालियर. शहर में मानसून की दस्तक का इंतजार लंबा होता जा रहा है। बारिश नहीं होने से गर्मी लगातार तेज होती जा रही है और शनिवार को शहर प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 3.7 डिग्री ज्यादा रहा। तेज धूप और हवा में मौजूद नमी ने उमस को भी बढा दिया जिससे लोगों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पडा।
दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर इतना ज्यादा रहा कि सडकें लगभग खाली दिखाई दीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं तापमान बढाने की बडी वजह है। हालांकि मौसम विभाग ने 27 जून के लिए आंधी औ बारिश की संभावना जताई है जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ग्वालियर चंबल संभाग में सामान्य तौर पर 26 जून तक मानसून पहुंच जाता है लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी है। इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाडी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *