ग्वालियर में भारतीय सेना के हवलदार के घर 30 लाख के गहने-कैश चोरी

ग्वालियर. शहर के भिंड रोड स्थित रामनगर इलाके में चोरों ने भारतीय सेना के हवलदार के घर में घुसकर 30 लाख से अधिक की चोरी की। चोरों ने उस वक्त घर के ताले तोडे जब हवलदार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान की पहली मंजिल पर सो रहा था। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर की अलमारी और बेड खंगालकर करीब 18 तोला सोने के पुश्तैनी जेवर, आधा किलो चांदी, 2.50 लाख रुपए कैश और लैपटॉप समेट लिया। वारदात देर रात की है। घर में चल रहे निर्माण कार्य के कारण सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन कटा हुआ था जिसका फायदा चोरों ने उठाया। पुलिस ने घटना स्थल का निरिक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
क्या-क्या चोरी हुआ
जानकारी परिवार द्वारा दी गई लिखित शिकायत के अनुसार चोरों ने अलमारी और बेड के लॉकर तोडकर कीमती सामान पार किया है। बता दें कि 3 सोने की चैन, 2 बडे मंगलसूत्र, 1 छोटा मंगलसूत्र, 1 सोने का हैवी नेकलेस, 4 सोने की चूडियां, 2 जोडी सोने की झुमकी, 8 लेडीज सोने की अंगूठी और 2 जेंट्स सोने की अंगूठी। वहीं चांदी के आभूषण करीब आधा किलो के है। 5 जोडी चांदी की पायल, 2 चांदी की चैन और बच्चों के 4 जोडी चांदी के चूडे।
एक एचपी कंपनी का कीमती लैपटॉप और लगभग 250000 की नकद राशि चोरी हुआ। वहीं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग पहुंचा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्क्वॉड को बुलाया। कुछ सुराग मिले है। अलमारी से लेकर गेट तक कई फिंगर प्रिंट मिले है, लेकिन यह किसके हैं यह जांच जारी है।
क्या है पूरा मामला
पीडित फरियादी 42 वर्षीय शैलेन्द्र सिंह पुत्र रणविजय सिंह राजावत निवासी शिवनिवारा रामनगर भिंड रोड ग्वालियर ने अपने साले मोहित भदौरिया के साथ महाराजपुरा थाने पहुंचकर पुरा मामला बताया। उन्होंने बताया कि वह अभी जम्मू कश्मीर में पदस्थ है और अवकाश पर आए हुए है। घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। 26 जून की रात करीब 11 बजें हवलदार, उसकी पत्नी सपना सिंह और बच्चे ग्राउंड फ्लोर के मेन गेट और कमरों का ताला लगाकर सोने के लिए फर्स्ट फ्लोर पर चले गए थे। सुबह करीब 5 बजे जब शैलेन्द्र नींद खुली और वह ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे तो नीचे के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर कमरों में बेड का बॉक्स खुला था और अलमारी का सारा सामान फर्श पर बिखरा पडा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *