ट्रक और डम्पर के बीच हुई टक्कर में लगी आग में जल गया ड्राइवर

ग्वालियर के बेहट में ट्रक-डंपर की भिडंत के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर जिंदा जल गए। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. फुले का पुरा गांव के पास 16-17 जून की दरमियानी रात को 2 ट्रक चालकों की जिन्दा जलकर मौत हो गयी। घटना की रात लगभग 2 बजे हुआ। दरअसल, दतिया की तरफ से आ रहा एक डम्पर RJ-11-GE-3752 और ग्वालियर की तरफ जा रहा ट्रक आमने-सामने से टकरा गये। इसके बाद एक वाहन का डीजल टैंक फट गया। जिससे दोनों ट्रकों में आग लग गयी। दोनों चालक केबिन में फंस गये।
बेहट पुलिस के अनुसार डम्पर चालक की पहचान मुरैना निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र गुर्जर के रूप में हुई है। वह डम्पर नम्बर से दतिया की तरफ आ रहा था। वही मुरैना के बंगरौली निवासी ट्रक चालक सुरेन्द्र गुर्जर ट्रक नम्बर एमपी07-जेडपी-3610 लेकर ग्वालियर की तरफ जा रहा था।
फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले जल चुके थे
घटना की सूचना मिलते ही बेहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने आग बुझाकर चालकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि कोई भी वाहन के पास नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालने और केबिन के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दमकल के पहुंचने तक दोनों चालक जिंदा जल चुके थे। बुधवार की सुबह फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों के अवशेष बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। पहचान की पुष्टि और अन्य जांच के लिए नमूने भी इकट्‌ठा किए गए हैं। बेहट एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दोनों चालकों की मौत हुई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या किसी अन्य वजह से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *