Newsमप्र छत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल में बीड़ी, सब्जी और बिक रहे फल 50 गुना अधिक दाम पर, जेल अधीक्षक ने की बहोड़ापुर थाने में शिकायत

ग्वालियर केंद्रीय जेल में रुपए लेकर नशीली सामग्री महंगे दामों पर बेचना, बंदियों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल कर जेल अधीक्षक को ब्लैकमेल किया। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. पुलिस और केन्द्रीय जेल प्रबंधन के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जेल के कुछ वीडियो क्लिप के नाम पर सेंट्रल जेल में बीड़ी, सब्जी, फल समेत सामग्री को लेकर 20-50 गुना दाम पर बेचा जा रहा है। इस वीडियो क्लिप को लेकर केन्द्रीय जेल अधीक्षक विदित सरवईया का ब्लैकमेल कर मोटी रकम मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब उन्होंनंे ब्लैकमेलर की बात नहीं मानी तो उसने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल कर दिये। जेल अधीक्षक ने एसएसपी व बहोड़ापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पेनड्राइव में सुरक्षित मैसेज और वीडियो को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में जेले के ही एक निलंबित प्रहरी और एक पूर्व कैदी की मिलीभगत का संदेह जताया है।
अज्ञात ब्लैकमेलर ने न सिर्फ व्हाट्स एप पर वीडियो भेजकर जेल अधीक्षक धमकी, बल्कि व्हाट्सएप पर हाथ पंजा इमोजी दिखा कर 5 लाख रूपये या बड़ी रकम रंगदारी की मांग की। घटना 7-13 जून के बीच की हे। अधीक्षक ने पहले अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इंनफॉर्म किया।
जेल की क्लिप है, कल तक का समय है-ब्लैकमेलर
शिकायत के अनुसार, यह पूरा मामला 7 जून 2026 की दोपहर करीब 12:40 बजे शुरू हुआ। जेल अधीक्षक के मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर 9179301601 से फोन और व्हाट्सएप मैसेज आए।
अज्ञात व्यक्ति ने जेल सुपरिडेंट से कहा कि उसके पास जेल के अंदर के कुछ बेहद संवेदनशील वीडियो क्लिप हैं। सबूत के तौर पर उसने 4 वीडियो क्लिप भी व्हाट्सएप पर भेजे। ब्लैकमेलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा, “मेरे पास ऐसी कई वीडियो क्लिप हैं। तुम्हारे पास कल तक का समय है, पैसे दे दो वरना ये सारे वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों (उच्चाधिकारियों) को भेज दूंगा।
पीड़ित ने जब आरोपी को बातचीत के लिए जेल परिसर पर आने को कहा, तो उसने अकड़ दिखाते हुए मैसेज किया, “तेरी गरज है, तू आ।” उसने पीड़ित को गांधी रोड स्थित रेस्ट हाउस में पैसे लेकर मिलने बुलाया। जब पीड़ित ने वाट्सएप पर पूछा कि क्या लेकर आना है और कितने पैसे चाहिए, तो आरोपी ने वाट्सएप मैसेज पर हाथ के पंजे की इमोजी भेजकर भारी-भरकम राशि ₹5 लाख की मांग की।
वीडियो भेजकर बच न पाने की दी चेतावनी
ग्वालियर सेंट्रल जेल अधीक्षक विदित सरवइया ने बताया कुछ वीडियो मुझे भेजे गए थे। अपरिचित नंबर से 7 जून को मैसेज भी मिला था, जिसमें ट्रांसफर सीजन होने और बच न पाने की चेतावनी दी गई थी। बाद में मीटिंग करने व कुछ लेकर आने की बात करते हुए ब्लैकमेलिंग की कोशिश की गई। वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस को शिकायत की गई है।
मोबाइल नंबर सर्विलांस पर-टीआई
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया ग्वालियर केंद्रीय जेल के अधीक्षक द्वारा एक लिखित शिकायत ब्लैकमेलिंग की गई है। शिकायत के आधार पर जांच कर मामले की छानबीन की जा रही है। ब्लैकमेलर द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service