यातायात को अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले एवं फड वालों को हटाया
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नोडल अधिकारी मदाखलत ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के मदाखलत अधिकारी के निर्देशन में मांडरे की माता रोड़ पर यातायात में अवरुद्ध हाथ ठेले वालों को हटाया गया। इसके साथ ही रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड के पास डीबी मॉल के सामने रोड़ पर यातायात में अवरुद्ध हाथ ठेले वालों को हटवाया गया। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सिसौदिया व दल पूर्व उपस्थित रहा।
इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट,गोरखी स्काउट, सुभाष मार्केट एवं टाउन हॉल मुख्य मार्ग पर यातायात एवं आमजनों का रास्ता अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले, फड़ इत्यादि को हटाया जाकर सामान जप्त कर यातायात सुगम कराया गया। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव, सहित दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा।

