कारों ब्लैक पर फिल्म, बिना नंबर की बाइक और मोडीफाईड सायलेंसर 5 के कुल 80 चालान बनाकर 42,500 रूपये की चालानी कार्यवाही
ग्वालियर। यातायात पुलिस द्वारा वरिष्ट पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं अनु बेनीवाल यातायात पुलिस द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात ग्वालियर अजीत सिंह चौहान शहर में विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया जाकर श्हर में बिना नम्बर प्लेट, मोडीफाईड सायलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर एवं शराब पीकर वाहन चलाना आदि के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
शहर के यातायात थानों द्वारा कार्यवाही की गई जिसमें यातायात झांसी रोड थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय शर्मा, यातायात कंपू थाना प्रभारी निरीक्षक केपी तोमर एवं यातायात गोला का मंदिर, थाना प्रभारी सूबेदार अभिषेक रघुवंशी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ट्रेफिक पॉइंट लगाकर चालानी कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस ग्वालियर की उपरोक्त कार्यवाही में ब्लैक फिल्म के – 18 चालान, विना नंबर/अमानक नम्बर प्लेट – 57 चालान, मोडीफाईड सायलेंसर- 05 चालान इस प्रकार कुल – 80 चालान किये गये जिसमें 42500 रूपये समन शुल्क बसूल की गई।

