Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिये हिन्दू दान दे रहे हैं जमीन

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश की सीमा पर घेराबंदी का काम तेजी से चल रहा है। कूच बिहार जिले के माथाभंगा आई ब्लॉक के सतग्राम मानबारी इलाके 3 निवासियों ने भारत -बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के काम का आसान करने के लिये स्वेच्छा से 33 डेसिमल जमीन दान की हैं।
इनका कहना है कि बॉर्डर की घेराबंदी नहीं होने के कारण से यहां लगातार घुसपैठ और तस्करी होती रही है। इससे उनके फसलों को भी नुकसान होता है। जमीन देने वाले विकास रॉय ने कहा है कि उन्होंने गांव की भलाई और देश की सुरक्षा के लिये जमीन दान की है। उन्होंने जोर देकर कहा हैकि बाड़ लगाने से घुसपेठिये सीमा पार नहीं कर पायेंगे। केन्द्र सरकार की इस पहल की और तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है किबाड़ का काम पूरा होने के बाद गांव और देश दोनों सुरक्षित हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *