सचिन तेंदुलकर मार्ग पर बारिश से पहले डामरीकरण
निगमायुक्त ने निरीक्षण में दिए निर्देश-कन्वेंशन सेंटर का कार्य 30 जून तक करें पूर्ण
ग्वालियर – नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोले के मंदिर स्थित कटारे फार्म हाउस पर बन रहे कन्वेंशन सेंटर, सचिन तेंदुलकर मार्ग, सिरोल स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं नगर निगम संग्रहालय को देखा। इस दौरान सचिन तेंदुलकर मार्ग पर बारिश से पहले एक तरफ डामर की परत बिछा दें, जिससे आवागमन में बाधा नहीं हो। इसके साथ ही कन्वेंशन सेंटर का कार्य हर हाल में 31 जून तक पूर्ण कर लें अन्यथा संबंधित एजेंसी के खिलाफ पेनल्टी लगाई जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल, सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
निगमायुक्त ने सबसे पहले कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया , इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए हैं अधिकारी कंसलटेंट एवं ठेकेदार के साथ मिलकर प्रत्येक मंजिल के हिसाब से चार्ट तैयार कर दें कि 31 जून तक कैसे कन्वेंशन सेंटर का कार्य पूर्ण करेंगे।
इसके बाद सिरोल स्थित पीएम आवास योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 3 दिन के अंदर पीएम आवास योजना में बनाई गई दुकानों की रजिस्ट्री प्रारंभ कराई जाए। 1 जून तक एमआईजी के हितग्राहियों को रजिस्ट्री के लिए पत्र लिखें। जबकि एलआईजी की रजिस्ट्री के लिए हितग्राहियों को 15 जून तक पत्र जारी किए। पीएम आवास योजना में विद्युत सब स्टेशन के लिए 20 जून तक कार्य पूर्ण करें। इसके बाद निगमायुक्त ने संग्रहालय का निरीक्षण किया,आगे के कार्य के लिए और कितने पैसे की आवश्यकता है।

