Newsमप्र छत्तीसगढ़

मुरैना के बीहड़ों में 150 ट्रॉली अवैध चम्बल रेत की गयी नष्ट, जेसीबी से तस्करों का रास्ता खोदा गया

मुरैना. सरायछोला पुलिस और वन विभाग की ज्वॉइंट टीम ने अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 150 ट्रॉली यानी 300 घन मीटर चम्बल रेत को नष्ट कर दिया है। यह रेत बाबा देवपुरी पुराने मंदिर के पास बीहड़ में अवैध रूप से डम्प कर रखी गयी थी। जिसे टीम ने जेसीबी की मदद से पूरी तरह नष्ट करदिया। नष्ट की गयी इस रेत की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 33 हजार रूपये बताई जा रही है।
रेत नष्ट करने के साथ ही संयुक्त टीम ने माफियाओं के उस रास्ते को भी बन्द कर दिया है। जिसका उपयोग गुपचुप तस्करी के लिया किया जाता था। सराय छोला थाना प्रभारी एसआई केके सिंह ने बताया है कि तस्करी द्वारा चम्बल नदी से बीहड़़ होते हुए हाईवे तक पहुंचने के लिये बनाये गये। कच्चे रास्ते पर जेसीबी से गहरे गड्ढे खोद दिये गये है। इस कार्यवाही से रास्ता पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया है। जिससे भविष्य से यहां से ट्रैक्टर -ट्रॉली या अन्य वाहनों के माध्यम से होने वाले अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *