सेवानिवृत्ति का साल, 7 माह में IAS, IPS और IFS के 25 अधिकारी, आईजी ग्वालियर अरबिंद सक्सेना 31 जुलाई को होंगे रिटायर
भोपाल. मध्यप्रदेश मे साल 2026 में ब्यूरोक्रेसी में कई बड़े बदलाव और फेरबदल देखने को मिलने वाले है। अभी तक 5 माह में तीनों अखिल भारतीय सेवाओं आईएएस, आईपीएस और आईएफएस में सीनियर स्तर के 8 अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके है। जबकि अगले 7 माह में बड़े पदों पर बैठे 25 और अधिकारी सेवानिवृत्त हो जायेंगे।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिये सेवानिवृत्त की आयु 60 वर्ष निर्धारित है। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की ग्रेडेशन सूची के अनुसार 2026 में सीनियर पदों पर मौजूद कुल 33 अधिकारियों की जन्मतिथि का वर्ष 1966 है जो इसी साल किसी न किसी माह में सेवानिवृत्त हो रहे है।
इन सेवानिवृत्तियों से प्रदेश के कई अहम विभागों, पुलिस जोन और वन वृत्तों में नेतृत्व का खालीपन आयेगा। जिसकी भरपाई के लिये प्रशासनिक सर्जरी की आवश्यकता होगी। मई से दिसंबर के बीच 12 सीनियर आईएएस अधिकारी अपनी पारी समाप्त करेंगे। वहीं, पुलिस महकमे में भी 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवामुक्त होंगे। जिनमें स्पेशल डीजी से लेकर आईजी स्तर के अधिकारी भी शामिल है। इसके बाद तीसरी अहम अखिल भारतीय वन सेवा आईएफएस के 8 अधिकारी अगले 7 माह में सेवानिवृत्त होंगे। इनमें पीसीसीएफ से लेकर सीसीएफ और सीएफ लेवल के सीनियर अधिकारी शामिल है।
इसी साल होंगे सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी
भोपाल आईजी संजय तिवारी, ग्रामीण भोलपा 30 जून, संजीव शमी स्पेशल डीजी, टेलीकम्यूनिकेशन 30, एनसीआरबी के निदेशक आलोक रंजन, आईजी ग्वालियर अरबिंद सक्सेना 31 जुलाई, एफएसएल के डायरेक्टर शशिकांत शक्ला 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे।
वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले आईएएस अधिकारी
केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के अल्पसंख्यक आयोग की सचिव अलका उपाध्याय का कार्यकाल इसी वर्ष समाप्त हो रहा है। 31मई को खादी ग्रोमोद्योग के एमडी मालसिंह भयडिया, पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, बालाघाट एडीएम जीएस धुर्वे, चंबल आयुक्त सुरेश कुमार 30 सितम्बर, केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर इंटरस्टेट काउंसिल के सचिव आशीष श्रीवास्तव 31 अक्टूबर, लोकायुूक्त सचिव अरूणा गुप्ता 31 अक्टूबर शहडोल कलेक्टर केदार सिंह 31 अक्टूबर, सीएमओ के सचिव चंद्रशेखर बालिंवे 31 अक्टूबर, नर्मदा घाटी विकास के अपर सचिव रवीन्द्र कुमार चौधरी 30 नवंबर, आयुष विभाग के सचिव संजयमिश्रा 31 दिसम्बर, राजस्व मंडल के सदस्य ललित दाहिमा 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होंगे।
आईएफएस… 8 वरिष्ठ अफसर
पुरुषोत्तम धीमान पीसीसीएफ (विकास) 31 मई {आसित गोपाल विशेष सचिव- टेक्सटाइल मंत्रालय (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)31 जुलाई {एचयू खान एमडी वन विकास निगम 31 जुलाई {ब्रिजेंद्र झा सीसीएफ, वन विकास निगम 31 अगस्त {आलोक पाठक सीएफ, उज्जैन 31 अगस्त {अनिल चोपड़ा सीएफ, लोक वानिकी 31 अक्टूबर {अतुल कुमार मिश्रा सचिव वन, मंत्रालय 31 अक्टूबर {हेमंत कुमार रायकवार डीएफओ, ओबेदुल्लागंज 30 नवंबर।

