LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में दिग्विजय बोले NEET पेपर लीक खुलेआम व्यापार बना

ग्वालियर. रविवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने नीट परीक्षा में लगातार हो रही धांधलियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है साथ ही सकार की आर्थिक नीतियों पर भी कडे सवाल उठाए है।

पूर्व सीएम व संसदीय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह रविवार को ग्वालियर पहुंचे। - Dainik Bhaskar
देश में चौथी-पांचवी बार नीट का पेपर लीक हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नीट परीक्षा में हो रहे घोटालों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में लगातार चौथी-पांचवीं बार नीट का पेपर लीक हुआ है जिसाके कारण लगभग 22 लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधेरे में लटक गया है और उन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड रही है। भाजपा शासित राज्यों से इसकी लगातार शिकायतें आ रही है और यह छात्रों के भविष्य के साथ खुलेआम व्यापार हो रहा है।
साजिश का पर्दाफाश
उन्होंने दावा किया कि साल 2017, 2021, 2024, 2025 और अब 2026 में भी पेपर लीक हुआ। इस बार जो आरोपी पकडा गया है पिछले साल उसी के परिवार के पांच लोग मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पा चुके है। पेपर लीक के जरिए करोडों रुपऐ कमाए जा रहे है। संसद की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने बताया कि उनकी समिति ने नीट परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए दो विस्तृत प्रतिवेदन और सुझाव सौंपे थे लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उन्हें स्वीकार तक नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet