Newsमप्र छत्तीसगढ़

7 वर्षीय बालक वेद ने 5 फीट की जगह स्वीमिंग पूल में लगाई छलांग तो निकल नहीं पाया, वहां पर कोई नहीं था ट्रेंड लाइफगार्ड

होटल के सीसीटीवी कैमरे में वेद स्विमिंग पूल में कूदता दिख रहा है।

ग्वालियर. स्वीमिंग पूल में 7 वर्षीय बालक वेद के डूबने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बुधवार की रात के इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वेद अपने परिवार के साथ पूल पार्टी का आनंद ले रहा था वह नहाने के बाद पूल से बाहर निकला और फिर की मिनट बाद पुनः कूद गया। इस वेद पूल की 2 फीट गहराई वाली जगह के बजाय गलती से 5 फीट गहराई वाले हिस्से में कूद गया। वह काफी देर तक पानी से बाहर आने की जद्दोजहद करता रहा। बहुत छटपटाया लेकिन बाहन नहीं आ पाया, कुछ ही मिनटों में गहराई में समा गया।
हैरानी की बात यह है कि इस बीच पूल में कई लोग मौजूद थे। लेकिन न तो वेद के परिवार के किसी सदस्य का ध्यान उसकी तरफ गया और नहीं होटल स्टाफ का। वेद जहां डूबा, उसके पास ही 2 लड़के खड़े थे। वह आपस में गपशप करते रहे, उसी जगह से एक अन्य लड़का भी पानी में पैदल चलते हुए गुजरा, लेकिन वेद उससे नहीं टकराया। परिजन ने प्रिंस मामा होटल के मैनेजर राघवेन्द्र सिंह पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाये है। उनका कहना है कि पूल में गहराई बताने के लिये कोकई निशान या बोर्ड नहीं लगाया गया था। घटनास्थल पर बच्चों के लिये न तो लाइफ जैकेट थी और न ही कोई ट्रेंड लाइफगार्ड।
दफनाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए निकाला शव
मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में 11 मई की रात का है। जहां परिवार के साथ पूल पार्टी करने गए 7 वर्षीय वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। परिजन ने सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन मंगलवार शाम मामला पुलिस तक पहुंचा। बच्चे के पिता दिनेश पाल और चाचा देवेंद्र पाल गिरवाई थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। उन्होंने होटल प्रबंधन की लापरवाही तय करने के लिए शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। पुलिस ने बुधवार को लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम से बच्चे का शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव दोबारा परिजन को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *