Newsमप्र छत्तीसगढ़

दो पुलिस के जवानो को कार से उड़ाया, नशे में कार चालक भी पुलिस कर्मी था, उछलकर दूर गिरे पुलिसकर्मी

हादसे का वीडियो सामने आया है। इसमें कार दोनों पुलिसकर्मी को टक्कर मारते दिख रहीै। - Dainik Bhaskar
इंदौर. तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी है। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर दूर जा गिरे, चौंकाने वाली बात यह है कि कार चालक भी पुलिसकर्मी ही निकला। उसे घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया। घटना में एक आरक्षक की हालत नाजुक है। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात राजेन्द्र नगर थाना इलाके की है।
पुलिस के अनुसार बीट बिजलपुर में आरक्षक प्रमोद त्यागी और भूरालाल जामले ड्यूटी पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। गश्त के बीच दोनों दुर्गानगर एबी रोड के पास बाइक के साथ खड़े थे। तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना का वीडियो आया सामने
ळादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि रात में दोनों आरक्षक सड़क किनारे खड़े हैं। एक बाइक पर बैठा है। जबकि दूसरा बाइक के पास खड़ा है। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार आती है दोनों को जोरदार टक्कर मार देती है। जिससे दोनों उछलकर दूर जा गिरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *