Newsमप्र छत्तीसगढ़

चलती कार में एनएच-44 पर लगी आग, धुआं उठते देख सुरक्षित बाहर निकले युवक

ग्वालियर. गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात डबरा-ग्वालियर हाइवे पर टेकनपुर के पास एक चलती कार में यकायक आग लग गयी। बझेरा गांव की पुलिया के पास हुई घटना में कार सवार दोनों यवक सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। दो युवकों ऑल्टो कार में सवार होकर निकले डबरा से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। डबरा-ग्वालियर नेशनल हाइवे-44 पर टेकनपुर से आगे बझेरा गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही कार में अचानक आग लग गयी। आग की लपटें औरा धुआं उठता देख दोनों युवक कार से बाहर निकल आये। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हाइवे से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालक भी आग देखकर रूक गये। कुछलोग जलती कार का वीडियो बनाने लगे।
कार पूरी तरह जलकर राख हो गई
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आंतरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि रात में एक कार में आग लगने की घटना टेकनपुर हाईवे पर हुई है। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। दोनों युवक सुरक्षित बाहर निकल आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş