Newsमप्र छत्तीसगढ़

समस्या के समाधान की मांग को लेकर जनसुनवाई में धरना पर बैठे पार्षद

ग्वालियर. नगरनिगम की जनसुनवाई में कांग्रेस पार्षदों ने सीवर की किल्लत से परेशान होकर समाधान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस बीच पार्षदों ने जनसुनवाई कक्ष में अधिकारियों को भी रोक लिया और बाद में जनसुनवाई भवन के मुख्य द्वार पर बैठकर नारेबाजी की। दरअसल, शहर में सीवरेज की समस्या गंभीर बनी हुई है। जिससे वार्डो के रहवासी लगातार पार्षदों से शिकायतें कर रहे है। इसी परेशानी के समाधान के लिये कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, पार्षद माटू यादव, शकील मंसूरी, अर्चना वर्मा समेत कई पाष्रद जनसुनवाई में पहुंचे थे।
जनसुनवाई के बीच पार्षदों ने अपर आयुक्त प्रदीप तोमर से सीवर समस्या के तत्काल समाधार की मांग की। अधिकारी ने जल्द ही समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। लेकिन पार्षदों ने समस्या का समाधार के लिये एक निश्चित तिथि बताने पर जोर दिया।
अधिकारियों को पीछे के रास्ते से निकलना पड़ा
मांग पूरी न होने पर सभी कांग्रेसी पार्षद जनसुनवाई भवन में ही धरने पर बैठ गए। लगभग आधे घंटे तक कोई सुनवाई न होने पर वे जनसुनवाई भवन के मुख्य द्वार पर आ गए और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मुख्य द्वार को अवरुद्ध कर दिया, जिससे अधिकारी बाहर नहीं निकल पाए।
जनसुनवाई समाप्त होने के बाद अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने पार्षदों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने अगले दिन स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने की बात कही, लेकिन पार्षद अपनी मांग पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रखा। बताया गया है कि लगभग तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान अधिकारी पीछे के रास्ते से निकल गए। अधिकारियों के वापस न आने पर काफी देर बाद कांग्रेस पार्षदों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *