ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन समारोह 4 मई को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का DM एवं SSP ने किया अवलोकन
ग्वालियर – मुख्यमंत्री 4 मई को ग्वालियर में ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन समारोह 4 मई को शीतला माता मंदिर, शिवपुरी लिंक रोड पर आयोजित किया जा रहा है।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन के संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी सुमन गुर्जर, एसडीएम अतुल सिंह, एसडीएम नरेन्द्र बाबू यादव, अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार, अपर संचालक उच्च शिक्षा डॉ. रत्नम सहित विभागीय अधिकारी एवं विश्वविद्यालय से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।

