ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सिंधिया के समर्थकों की भीड़ में दबी बच्ची, रोती-बिलखती रही
ग्वालियर. शहर में चार दिवसीय प्रवास पर देर रात ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया के स्वागत के लिए पहुंचे समर्थक एक बार फिर मर्यादा भूल गए। केंद्रीय मंत्री के स्वागत की होड में उन्होंने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। समर्थकों की भीड में ही एक छोटी बच्ची फंसकर दब गई जिसे उसके पिता ने किसी तरह से बचाया। भीड को नियंत्रित करने में आरपीएफ व जीआरपी के जवान पूरी तरह से नाकाम नजर आए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के स्वागत के लिए समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। उन्हें माला पहनाने की होड भी समर्थकों के बीच मच गर्ठ। इस दौरान समर्थकों ने प्लेटफॉर्म पर खडे बाकी यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी जिस्से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इसी भीडभाड में प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक छोटी बच्ची भी फंस गई।
जैसे-तैसे पिता ने बच्ची को बचाया
अचानक भीड में फंसने से बच्ची रोती-चिल्लाती रही लेकिन सिंधिया समर्थक स्वागत में ही जुटे रहे। जैसे तैसे बच्ची के पिता ने अपनी बेटी को बचाया। इस दौरान बच्ची को हल्की चोटें भी आई है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन भीड को नियंत्रित नहीं कर सका।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री सिंधिया देर रात को ट्रेन मार्ग से ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड जुअ गई। चूंकि वर्तमान में स्टेशन पुनर्विकास कार्य के चलते प्लेटफॉर्म पर काम चल रहा है जिससे जगह-जगह बेरीकेडिंग और टीनशेड लगे है। इस वजह से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए भी जगह कम बचती है।

