LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर से 4 मई से बढ़ेंगी फ्लाइट्स, अब सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट दिल्ली के लिए

ग्वालियर. यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। शहर की एयर कनेक्टिविटी अब और मजबूत होने जा रही है। 4 मई से अकासा एयर नई फ्लाइट सेवा शुरू होगी जिसके बाद ग्वालियर से दिल्ली के लिए उडानों की संख्या बढकर सप्ताह में 6 दिन हो जाएगी। अब तक इंडिगो की फ्लाइट्स मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को संचालित हो रही थी। नई व्यवस्था के तहत अकासा एयर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उडान भरेगी। इससे यात्रियों को लगभग पूरे सप्ताह फ्लाइट सुविधा मिल सकेगी।
व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को बडा फायदा होगा
दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को बेंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई जैसे बडे शहरों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को बडा फायदा होगा। टर्मिनल डायरेक्टर लोकेंद्र कुमार यादव के अनुसार दिल्ली के लिए 6 दिन फ्लाइट सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और अनय शहरों के लिए कलेक्टिविटी भी आसान होगी।
बिजनेस व डे-ट्रैवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक मानी जा रही
नई फ्लाइट राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल पर सुबह 10.40 बजे पहुंचेगी और 11.50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह टाइमिंग खासतौर पर बिजनेस और डे-ट्रैवल करने वाले यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक मानी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *