LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में कर्मचारियों-अधिकारियों में रोष, महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी की फाइल अटकी

भोपाल. सार्वजनिक उपक्रमों में औद्योगिक महंगाई भत्ता (आईडीए) बढ़ाया गया है। आईडीए में कुल 5.2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है लेकिन कर्मचारियों, अधिकारियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। औद्योगिक महंगाई भत्ता यानि आइडीए बकाया के भुगतान की फाइल अटका ली है। ऐसे में सरकारी अमला लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आया है। बीएसएनएल के कर्मचारियों ने तो महंगाई भत्ता देने की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी, यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बीएसएनएल की सभी यूनियनों और एसोसिएशनों ने सोमवार को पूरे देश में भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया। भोपाल, उज्जैन सहित प्रदेश के अनेक शहरों में कर्मचारियों, अधिकारियों ने दूरसंचार कार्यालयों के पास नारेबाजी की।
बीएसएनएल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया
राजधानी भोपाल में भी बीएसएनएल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के मप्र परिमंडल सचिव आरके दीपक ने बताया, यह प्रदर्शन देशभर में किया जा रहा है। दूरसंचार विभाग द्वारा अप्रेल महीने के वेतन के साथ औद्योगिक महंगाई भत्ता यानि आइडीए बकाया के भुगतान की फाइल को मंज़ूरी देने में की जा रही अनावश्यक देरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
कर्मचारी, अधिकारियों के साथ-साथ पेंशनभोगी भी प्रभावित हुए
बीएसएनएल के कर्मचारी, अधिकारियों के साथ-साथ पेंशनभोगी भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने हाल ही में 16 अप्रेल को देशभर में सभी सीसीए कार्यालयों पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन आयोजित किए थे। ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) के बैनर तले महंगाई भत्ते की मांग को लेकर उज्जैन में भी प्रदर्शन किया गया। देवासगेट स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने भोजनावकाश में प्रदर्शन किया। अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pashagaming perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş