नरोत्तम मिश्रा को राज्यसभा भेजने पर मंथन
ग्वालियर. मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। विधानसभा संख्या बल के अनुसार दो सीटें सत्तारूढ दल व एक सीट कांग्रेस के खाते की हैै। दोनों दलों में राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर मंथन चल रहा है। वर्तमान में अंचल से कांग्रेस से अशोक सिंह राज्यसभा सदस्य है। संगठनस्तर पर चर्चा है कि यूजीसी अधिनियम को लेकर सवर्णों विशेषकर अंचल के ब्राह्मएर समाज की नाराजगी दूर करने के लिए पूर्व गृहमंत्री को राज्यसभा भेजा जा सकता है। क्योंकि वे अंचल में ही नहीं प्रदेश में भी ब्राह्मण समाज का बडा चेहरा माने जाते है और फिर यूजीसी के विरोध का केंद्र भी अंचल बना हुआ है।
शीर्ष नेतृत्व नरोत्तम मिश्रा पर विचार कर रहा
जानकारी के अनुसार पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सक्रिय राजनीति में लाने के लिए संगठन के सामने दूसरा विकल्प दतिया विधानसभा क्षेत्र में संभावित उपचुनाव है। उन्हें एक बार फिर दतिया से चुनाव लडाकर प्रदेश सरकार में सम्मानजनक स्थान दिया जा सकता है। शीर्ष नेतृत्व नरोत्तम मिश्रा से जुडी तमाम संभावनाओं पर विचार कर रहा है।
यूजीसी एक्ट को लेकर भाजपा को सवर्ण समाज के विरोध का सामना करना पड रहा है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर ग्वालियर चंबल अंचल जातिगत राजनीति गरमाई हुई है।

