Newsमप्र छत्तीसगढ़

US के 2 फायटर जैट, 2 चॉपर ईरान ने मार गिराये, पायलट हुआ लापता, US के बुरे सपने से कम नहीं निकले 24 घंटे

नई दिल्ली. पिछले 5 हफ्तों से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक और अनिश्चित दौर से गुजर रहा है। पिछले 24 घंटों के अन्दर ईरान ने 2 अमेरिकी फायटर जेट को मार गिराया है। जबकि बचाव अभियान में 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी हमले की चपेट में आ गये है।
ईरानी मीडिया की ओर से कुछ तस्वीरें रिलीज की गयी है। दावा किया गया है कुवैत स्थित कैम्प बुहरिंग पर हुए ईरानी हमलों में अमेरिकी सेना का एक बोइंग-सीएच-47 चिनूक, भारी भरकम हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 28 फरवरी से शुरू से हुई जंग के बाद यह पहली बार है जब अमेरिकी विमानों को इस तरह नुकसान पहुंचा है। जिसने वॉशिंगटन के एयर सुपीरियरिटी के दावों को कड़ी चुनौती दी है। एक अमेरिकी एफ-15 ई फायटर जेट को ईरान के अन्दर सैन्य अभियान के दौरान क्रैश हो गया है। इस विमान में 2 क्रू मेम्बर सवार थे। जिनमें एक को बचा लिया गया। जबकि दूसरा अबभी गायब है। उसके ईरान में कहीं छिपे होने की आशंका है।
कुवैत में भी प्लेन क्रैश
एक अन्य घटना में कुवैत के ऊपरद उड़ान भर रहे अमेरिकी ए-10 बारथॉग अटैक एयरक्राफ्ट को टारगेट किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इसका पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहा है। लापता पायलट को तलाशने के लिये भेजे 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पर भी ईरान ने भारी गोलीबारी की जिससे बादवह भी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। लगातार 2 बिहानों को इस युद्ध में अमेरिकी सेना के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है।
यह जंग है, होता रहता है-डोनाल्ड ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन घटनाओं को बहुत अधिक महत्व न देते हुए कहा, ‘यह जंग है और ऐसा होता रहता है.’ उन्होंने संकेत दिया कि इन नुकसानों से ईरान के साथ चल रही बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम ट्रंप के उन दावों के विपरीत है जिनमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के हवाई क्षेत्र पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है।
सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर एयर डिफेंस सिस्टम भी मोबाइल मिसाइल और ग्राउंड फायर के जरिए खतरा पैदा कर सकते हैं. हाल ही में ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिकी विमान तेहरान के ऊपर उड़ान भर रहे हैं और ईरान कुछ नहीं कर पा रहा, लेकिन दो विमानों के गिरने की घटना ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल जंग थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं और इसका असर पूरे मध्य-पूर्व पर पड़ रहा है। ईरान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के प्रयासों को खारिज कर दिया है, जिससे पाकिस्तान के नेतृत्व में चल रहे सीजफायर की कोशिशों को झटका लगा है. वहीं कुवैत के ऊर्जा ठिकानों पर हमले और तेल की कीमतों में उछाल ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *