Newsमप्र छत्तीसगढ़

जम्मू-कश्मीर, पुछ और दिल्ली-एनसीआर सहित इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये

नई दिल्ली. एनसीआर-दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार की देर शाम 5.9 तीव्रता के साथ भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। इससे लोगों में दहशत फैल गयी है। दिल्ली -एनसीआर, चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किये गये है। जम्मू कश्मीर के कई भागों मे भी जमीन हिलने से लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आये।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। झटके कुछ सेकेण्ड तक रहे। लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि लोग घबरा गये और सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे। दिल्ली-एनसीआर में कई ऊंची बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों ने झटकों साफ महसूस किये। ऑफिसों और घरों बैठे लोग तत्काल बाहर निकल आये। कुछ जगहों पर लोग पार्क और खुले आसमान के नीचे मैदानों में एकत्रित हो गये।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जानमाल के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है। घबराये नहीं और किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş