दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, प्रमुख सचिव देर रात विधानसभा पहुंचे थे, आदेश जारी किया था, कांग्रेस ने कहा कि नियम विरूद्ध है

भोपाल. विधानसभा सचिवालय ने दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती की सदस्यता समाप्त करने के आदेश जारी कद दिये है। गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को लगभग 10.30 बजे प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद सचिवालय खोलकर भारती की सीट रिक्त घोषित करने का पत्र चुनाव आयोग को भेजने की प्रक्रिया शुरू की गयी।+

इधर, घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व विधायक पीसी शर्मा भी रात में ही विधानसभा सचिवालय पहुंच गये थे। दोनों नेता सीधे प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा के कक्ष में पहुंचे और पूछा कि इतनी रात में विधानसभा क्यों खोला गया। अरविंदशर्मा के बिना जवाब दिये वहां से निकलने के बाद पटवारी ने आरोप लगाया है कि राजेन्द्रे भारती की सदस्यता समाप्त करने के लिये यह कदम भाजपा के इशारे पर उठाया गया है। यह नियमों के विरूद्ध है।
कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को सजा के बाद रात में विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी और पीसी शर्मा ने कहा है कि हम लोगों के आने बाद विधानसभा के पीएस चले गये और इनका कहना है कि रात में 10.30 बजे विधानसभा सचिवालय खोलकर राजेन्द्र भारती के मामले में आदेश जारी करने की तैयारी हो रही थी। जबकि भारती को कोर्ट से अपील करने के लिये 60 दिन का समय मिला हुआ है।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि विधायक राजेन्द्र भारती की सदस्यता खत्म करने के लिये तैयारी की जा रही है। इस वजह प्रमुख सचिव आये थे। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। हम लोगों के आने के बाद प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा चले गये हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वैसे तो विधानसभा पूरे समय यचलती नहीं है। फिर रात में दफ्तार खोलने की वजह और क्या हो सकती है।
दिल्ली से लौटे थे पीएस, सदस्यता पर निर्णय ले सकते हैं स्पीकर
विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा गुरुवार को दिन में दिल्ली में थे और लोकसभा की एक बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद वे शाम को भोपाल आए हैं। दूसरी ओर गुरुवार को रात में सामने आए घटनाक्रम के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता के मामले में निर्णय ले सकते हैं।

