Newsमप्र छत्तीसगढ़

महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, गैस, पेट्रोल डीजल की परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

ग्वालियर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को हजीरा चौराहा पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। सिलेंण्डर की बढ़ती कीमतों, अपर्याप्त आपूति, बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल -डीजल की कमी के विरोध में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए हे। जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा है राज्य की जनता महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार झेल रही है। उन्होंने बतायाकि प्रतिदिन की आवश्यक वस्तुओें के दाम लगातार बढ़ रहे है। जिससे आम आदमी का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। रसौईगैस के दामों वृद्धि और समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से गृहणियों का हो परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा है कि बिजली के दामों में वृद्धि ले लोगों का बजट पूरी से तरह बिगाड़ दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल औपचारिक घोषणाओं तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कमी और ऊंची कीमतों को लेकर भी सरकार की आलोचना की। नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों का सीधा असर आम लोगों और व्यापारियों पर पड़ रहा है।
धरने में शामिल कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और जनता को राहत नहीं मिली, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाले समय में बड़े स्तर पर जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे और हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *