Newsमप्र छत्तीसगढ़

सिंधी अकादमी के डायरेक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, बहुत भाजपा की नेतागिरी करते हुए तो तुम्हें खत्म कर देंगे

ग्वालियर. संस्कृति मंत्रालय से जुड़ी सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक का जान से मारने की धमकी दी गयी है। अज्ञात कॉलर ने फोन कर रूपये मांगते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। लाला के बाजार इलाके में रहने वाले सिधी साहित अकादमी के निदेशक राजेश वाधवानी को अज्ञात नम्बर से फोन आया, कॉल करने वाले ने उनसे रूपये मांगते हुए धमकी दी है कि हिसाब कर दो, नही ंतो तुम्हारा हिसाब कर दिया जायेगा।
राजेश बाधवानी ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात का लगभग 2.27 बजे फोन आया था। इसके बाद रात 4 बजे तक लगभग 6 बार फोन आया। लेकिन बाद में वाधवानी ने फोन रिसीव नहीं किया। जब राजेश वाधवानी ने कॉलर से उसकी पहचान पूछी तो वह अपशब्द बोलने लगा और धमकाया कि तुम्हारे सारे पैसे चाहिये, नही ंतो बहुत बुरा होगा। कॉलर ने यह भी कहा है कि तुम बीजेपी की बहुत नेतागिरी करते हो, तुम्हारी नेतागिरी खत्म कर देंगे।
दोस्तों को भी मिली धमकियां
रविवार की सुबह जब वाधवानी ने अपने दोस्त राजेश वालानी को पूरी घटना बताई तो इस पर वालानी ने भी बताया कि उन्हें भी इसी नम्बर से धमकी भरा कॉल आया था। इससे मामला और भी गंभीर हो गया।
एफआईआर दर्ज
घटना के बाद राजेश वाधवानी ने एसएसपी धर्मवीर सिंह से मुलाकात कर पूरी जानकारी शेयर की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल माधोगंज थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिये है। पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाुफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि कॉल कहां से और किसने किया है।
किसी से कोई विवाद नहीं-पीड़ित
वाधवानी ने पुलिस को बताया कि उनका किसी से कोई विवाद या लेन-देन नहीं है। उन्हें आशंका है कि कॉलर किसी के बहकावे में आकर ऐसा कर रहा था, क्योंकि कॉल के दौरान पीछे से अन्य लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *