रेत माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिस जीप को कुचलने का प्रयास, दिमनी में पुलिस पर हमले घायल आरक्षक के सिर में चोट, आरोपी चालक गिरफ्तार

मुरैना. दिमनी थाना इलाके के बरेठा गांव के पास रविवार की सुबह लगभग 11 बजे अवैध रेत खनन पर कार्यवाही करने गयी तो पुलिस की टीम की महिन्द्रा जीप को एक रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस घटना में पुलिस का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गाड़ी चला रहे आरक्षक सुदामा रजक के सिर में चोट आयी है। पुलिस टीम ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन चालक ने रूकने के बजाय वाहन में टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चालक संतोष परमार को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत गिरफ्तार कर लिया है। घायल पुलिस कर्मी को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घेर भेज दिया गया और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, घटनास्थल के लिये पुलिस रवाना
टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास कर रहे आरोपी चालक संतोष परमार को पुलिस टीम काफी मेहनत और घेराबंदी के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गयी है। जिसके बाद पुलिस ऑफिसर घटनास्थल के लिये रवाना हो गये।
रोकने का इशारा किया तो जीप में घुसा दिया ट्रैक्टर
दिमनी थाना पुलिस की टीम रविवार सुबह करीब 11 बजे अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने गई थी। इसी दौरान पुलिस को बरेठा गांव के पास सामने से एक रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक संतोष परमार (निवासी मृगपुरा) ने ट्रैक्टर से पुलिस वाहन (महिंद्रा जीप) में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की सीधी टक्कर के कारण पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में वाहन चला रहे दिमनी थाने में पदस्थ आरक्षक सुदामा रजक के सिर में चोट लगी। घायल आरक्षक को तत्काल डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद आरक्षक को घर पहुंचा दिया गया है।

