नवरात्र में ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ी, झांसी रोड पर आरपीएफ का विशेष बंदोबस्त
ग्वालियर. नवरात्र के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमडने को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने झांसी रोड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी है। खासकर शीतला माता मंदिर में 9 दिनों तक चलने वाली पूजा के कारण रातभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। पिछले वर्षों में रात के समय झांसी रोड से गुजरते हुए कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाए सामने आई थी जिससे कई ट्रेनों को नुकसान पहुंचा। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार आरपीएफ ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त जवान तैनात किए है।
संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी
रेलवे जानकारों के अनुसार रात में ग्वालियर-शिवपुरी रेलखंड पर कई ट्रेनों का संचालन होता है इसलिए सुरक्षा इंतजाम और भी महत्वपूर्ण हो जाते है। यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा सुनिशित करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
रात में विशेष गष्त
नवरात्र के दौरान बढती भीड को देखते हुए झांसी रोड के आसपास आरपीएफ की टीम लगातार गशत करेगी। रात में आरपीएफ टीआई के नेतृत्व में अतिरिक्त स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ रेल यातायात को बाधित होने से बचाना प्राथमिकता है। असामाजिक गतिविधि करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से आयोजित हो सके।

