Newsमप्र छत्तीसगढ़

सोमवार को भी गैस एजेंसियां करेंगीं बुकिंग और डिलेवरी का काम 

ग्वालियर – गैस एजेंसियों को सोमवार 16 मार्च को भी बुकिंग एवं डिलेवरी का कार्य करना होगा। सभी गैस एजेंसियों को सोमवार के दिन अपने-अपने ऑफिस एवं गोदाम खोलकर बुकिंग व डिलेवरी का कार्य वर्तमान परिस्थति को ध्यान में रखकर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला आपूर्ति नियंत्रक द्वारा आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल (एलपीजी) को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
ज्ञात हो हर सोमवार को गैस एजेंसियों द्वारा अवकाश रखा जाता है और गैस बुकिंग व डिलेवरी का कार्य नहीं किया जाता है। जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखकर जिले के उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गैस कंपनियों के लिये इस आशय के निर्देश जारी किए गए हैं।
गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण 
सरकार की मंशा के अनुरूप जिले के उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा रविवार को जिले की गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह सामान्य रूप से गैस आपूर्ति की कार्रवाई संपादित होते हुए मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *