Newsमप्र छत्तीसगढ़

44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में 06 पदक जीतकर प्रदेश का बढ़ाया मान, विजेताओं को किया सम्मानित

भोपाल-मध्यप्रदेश पुलिस के घुड़सवारी दल ने 44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 06 पदक (02 स्वर्ण, 02 रजत एवं 02 कांस्य) अर्जित कर मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 27 फरवरी 2026 तक सीमा सुरक्षा बल अकादमी, टेकनपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की 21 टीमों, 345 अश्वों और लगभग 700 राइडर्स ने भाग लिया।
इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने विजेता खिलाड़ियों को पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में मेडल पहना कर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने टीम के जांबाज घुड़सवारों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल टीम की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है, बल्कि यह मध्यप्रदेश पुलिस की पेशेवर दक्षता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण भी है। पुलिस महानिदेशक ने सभी प्रतिभागियों को उचित इनाम देने की घोषणा की तथा भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु निरंतर अभ्यास एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *