LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में चलती कार में लगी भीषण आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

ग्वालियर. ग्वालियर-रीवा नेशनल हाइवे-39 पर हालही में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चंद्रनगर के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन दमकल वाहन के समय पर न पहुंचने के कारण कार और उसमें रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
खजुराहो जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, पन्ना के धम्म मोहल्ला निवासी राकेश कुमार शर्मा अपनी कार क्रमांक एमपी 40 सीए 1280 से अपने मित्र बबली को खजुराहो रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार के बोनट से चिंगारियां निकलने लगीं और धुआं उठने लगा। चालक राकेश शर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और जैसे ही वे नीचे उतरे, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
शॉर्ट-सर्किट बनी वजह, गाड़ी हुई लॉक
पीड़ित राकेश शर्मा ने बताया, गाड़ी में गंध आने पर मैंने बोनट खोला तो उसमें आग लगी थी। देखते ही देखते पूरी गाड़ी लॉक हो गई और आग की लपटों में घिर गई। यह गनीमत रही कि हम समय रहते बाहर निकल आए। उन्होंने अंदेशा जताया है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी होगी।
लाखों का नुकसान और प्रशासन की सुस्ती
पीड़ित का आरोप है कि, घटना की सूचना तुरंत दी गई थी, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। देरी की वजह से कार पूरी तरह जलकर कंकाल बन गई। इस अग्निकांड में कार के साथ-साथ उनके मित्र के करीब डेढ़ लाख रुपए नकद और कीमती कपड़े भी जलकर खाक हो गए। हाइवे पर कार में लगी आग के कारण काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *